वजीरगंज बदायूं
मुरादाबाद फर्रूखाबाद हाईवे किनारे जे जे ज्ञान डिग्री कॉलेज के पास खाली खेतों में व्यापारियों द्वारा खरीद कर डालें गये बड़े-बड़े और ऊंचे पहाड़ नुमा भूसे के ढेर में आग लगने से अफरातफरी मच गयी वहीं स्थानीय लोगों अपने अपने समर चला कर व्यापारियों संग आग बुझाने में जुट गए सुचना पर पहुंची थाना पुलिस ने फायरबिग्रेड को सुचना दी फायरबिग्रेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है 

कस्बे के जे जे ज्ञान डिग्री कॉलेज के समीप हाईवे किनारे खली खेतों में लाही लाटा मसुर का भुसा किसानों से सस्ते दामों में खरीद कर व्यापारियों द्वारा इसे मेहगे दामों में भट्टा गत्ता फैक्ट्री बियर फैक्ट्री को बेचा जाता है बताया जाता है कि इस समय रोज ही कस्बे से दो-चार ट्रक भर कर भूसा फैक्ट्री के लिए भेजा जाता है जिस स्थान पर भुस के ढेर में आग लगी थी उसी के दाएं बाएं आगे पीछे करीब दस से ज्यादा ऊंचे ऊंचे भूसे के ढेर लगे हुए हैं गनीमत रही की जिस भूसे के ढेर में आग लगी थी वह सबसे अलग और पूर्व की साइड में था जिससे आग हवा की वजह से और ढेरों को अपनी चपेट में ना ले पाई वही शुरुआत में पास की दुकान से समर चलकर एवं टैंकरों से पानी लाकर व्यापारी एवं अन्य लोग आग बुझाने में जुट गए वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आज पर काबू पाया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच हड़ताल में जुटी हुई है









badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

