7:55 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दिवंगत हुए तीन युवा व्यापारियों मोहित राज, विकास गुप्ता, सचिन वार्ष्णेय की आत्मिक शांति हेतु प्रार्थना सभा का आयोजन

मार्ग दुर्घटना में असमय दिवंगत हुए तीन युवा व्यापारियों मोहित राज, विकास गुप्ता, सचिन वार्ष्णेय की आत्मिक शांति हेतु प्रार्थना सभा का आयोजन जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स, जायंट्स ग्रुप बिसौली सिटी, जायंट्स ग्रुप बिसौली महिला समृद्धि एवं जायंट्स ग्रुप बिसौली रॉयल्स द्वारा संयुक्त रूप से बिसौली ट्रैक्टर्स पर किया गया। इस सभा में सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस प्रार्थना सभा में सदस्यों ने दिवंगत साथियों के बारे में अपने संस्मरण साझा किए। कवि प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’ ने स्वरचित कविता के माध्यम से दुःख व्यक्त किया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप फेडरेशन 5 की केंद्रीय समिति की सदस्य डॉक्टर सुधा चौधरी, फेडरेशन 5 प्रेसिडेंट डॉ उमेश अग्रवाल फेडरेशन 5 के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण अवतार गुप्ता, पदमा भार्गव, यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, साहू सावेंद्र, प्रवीण अग्रवाल, नितिन गुप्ता, निशांत गोयल, अमित बाबू, मयंक अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, डॉक्टर गुंजन, राजू साहनी, हर्ष रस्तोगी, जितेंद्र वाष्र्णेय, अनमोल गर्ग, शशांक भिल्ला, विकास गुप्ता, अमित अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, सुमित गोयल, डॉक्टर सूरज भौमिक, चितरंजन गुप्ता, प्रशांत गर्ग, अंकुर गुप्ता, युग गर्ग, सोमवीर यादव, अंजलि अग्रवाल, आंचल वार्ष्णेय, पारुल अग्रवाल, रितु साहनी, रोजी अग्रवाल, डॉक्टर स्वाति रंजन, सरिता वार्ष्णेय, ममता यादव, प्रीति गुप्ता, रुचि वार्ष्णेय, सिम्मी साहनी, अंशिका गर्ग, कृष्णा गुप्ता, पिंकी गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, शेखर वार्ष्णेय, डॉक्टर गौरव वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय, क्षमा वार्ष्णेय आदि सदस्य उपस्थित रहे। विदित रहे कि गत 27 मार्च को गोवर्धन से भंडारा करके लौटते समय कार में सवार पांच युवाओं के साथ भयंकर दुर्घटना हो गई थी। जिसमें से तीन युवाओं ने वहीं दम तोड़ दिया तथा अन्य दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका उपचार चल रहा है। इस हृदय विदारक घटना से सब लोग हतप्रभ रह गए तथा पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस