बिसौली। नगर के मोहल्ला गदरपुरा स्थित मरकज वाली मस्जिद में कुरान ए पाक मुकम्मल हुआ। जिसमें मौलाना नसीम अख्तर कासमी ने कुरान सुनाया और हाफिज दानिश ने समाअत के फर्ज अदा किए। मस्जिद के इमाम नसीम अख्तर कासमी ने कुरान की अजमत बयान करते हुए कहा कि जिस जगह कुरान की तिलावत होती है वहां अल्लाह की रहमतों का नुजूल होता है। इसके बाद मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की गई। इस मौके पर मस्जिद के मुतबल्ली हाफिज अतहर हसन खां, हाजी सिफ़्ते अली, हाजी हादे अली खां, अजहर खां, हाजी इकरार खां, जलीस खां, जुबैर खां, अमीरूल हसन खां, निजाकत मलिक, जुल्फिकार खां, अनस खान, हाजी अख्तर, तसव्बर खां, सदर खां, इक्तिदार हुसैन, हाजी हिफ़्जुल हसन खां, नदीमुल हसन आदि मौजूद रहे।








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

