8:22 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। डी पॉल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन

बिसौली। डी पॉल स्कूल में कक्षा 10 के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डी पॉल स्कूल के मैनेजर फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब हम आज आपको अलविदा कह रहे हैं तो हमें उन सभी शानदार और मजेदार यादों की याद आती है जो सालों से बनाई हैं। हमें आपको जाते हुए देखकर दुख हो रहा है लेकिन हम यह देखने के लिए उत्साहित है कि जीवन आपको आगे कहाँ ले जाता है। यह आपकी यात्रा का समापन नहीं बल्कि यह आपकी यात्राओं का शुभारंभ है। हम और हमारा डी पॉल परिवार आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है। डी पॉल स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर जोशीता ने भी छात्र एवं छात्राओं को अपनी शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कक्षा 10 के कक्षा अध्यापक कुरियन ने छात्र एवं छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी तथा उन्हें आगे की सफलता के लिए सफलता मंत्र प्रदान किया। कक्षा 10 के छात्र समर्थ वार्ष्णेय तथा दीपक बघेल ने भी अपने स्कूल यात्रा के दिनों के बारे में बताया और उन्होंने कहा कि हमने जो कुछ स्कूल से सीखा है उसे अपने भविष्य में लागू करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। डी पॉल स्कूल के समस्त स्टाफ ने छात्रों को अपनी शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्कूल की तरफ से छात्रों के लिए खानपान की व्यवस्था की गई। सभी छात्रों एवं समस्त स्टाफ ने जिसका लुफ्त उठाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस