बिसौली पुलिस द्वारा टावर चोर को टावर के कलपुर्जो सहित गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
डा0 बृजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में, श्री के0के0 सरोज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बदायूँ के पर्यवेक्षण में एवं श्री सुनील कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी अभियान के दौरान आज दिनाँक 24.03.2025 को थाना बिसौली पुलिस द्वारा टावर मालिक को बकाया किराया देने के झांसे में लेकर धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज (शपथपत्र) तैयार कर अपने आप को जी0टी0एल0 कम्पनी का सर्किल इन्चार्ज बताकर टावर उखड़वाकर ले जाकर हड़प करने वाले अभि0 नीरज पुत्र ननुकी सिंह निवासी ताखा उर्फ सकुटिया थाना सिरौली जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में जी0टी0एल0 कम्पनी का 60 मीटर ऊँचा व 10 से 12 टन वजन का टावर मय 20 के0वी0 का जनरेटर लगा था जो काफी समय से बन्द था जिसको हटाने व बकाया किराये को लेकर मकान मालिक ने कम्पनी को सूचना दी थी लेकिन कम्पनी की ओर अधिकारिक व्यक्ति नहीं आया बल्कि नीरज पुत्र ननुकी सिंह निवासी ताखा उर्फ सकुटिया थाना सिरौली जनपद बरेली नाम का व्यक्ति कम्पनी का अधिकारी बताते हुए ग्राम लक्ष्मीपुर में टावर मकान मालिक के घर पहुँचा तथा उनको बताया कि वह जी0टी0एल कम्पनी की ओर से आया है और उनको टावर का 04 साल का बकाया किराया 02 लाख 19 हजार रुपये देकर टावर को उखाडकर ले गया तथा उनको कम्पनी की ओर फर्जी शपथ पत्र व अन्य दस्तावेज तैयार करके भी दिये गये । इसकी सूचना जब जी0टी0एल कम्पनी को लगी तो कम्पनी की ओर से वादी मुकेश मिश्रा टैक्नीशियन जी टी एल पुत्र नामालूम निवासी तृतीय तल मंगल पाण्डे नगर मेरठ की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 400/24 धारा 406/420 भादवि पंजीकृत किया गया । जिसमें विवेचना के दौरान नामित अभि0 नीरज पुत्र ननुकी सिंह निवासी ताखा उर्फ सकुटिया थाना सिरौली जनपद के द्वारा टावर मालिक को बकाया किराया देने के झांसे में लेकर धोखाधड़ी कर कूटरचित दस्तावेज (शपथपत्र) तैयार कर अपने आप को जी0टी0एल0 कम्पनी का सर्किल इन्चार्ज बताकर टावर उखड़वाकर ले जाकर हड़प कर लेना पाया गया जिसके आधार पर अभियोग में धारा 406/420/467/468/471/411 भादवि की वृद्धि की गयी ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी व पूछताछ का विवरण –
आज दिनांक 23/24.03.2025 की रात्रि में मुखिबर की सूचना पर थाना बिसौली क्षेत्र के आरिल नदी पुल के पास से अभि0 नीरज सिंह पुत्र ननुकी सिंह निवासी ग्राम ताखा उर्फ सकुटिया थाना सिरौली जिला बरेली को गिरफ्तार किया गया जिसकी निशादेही पर 112 छोटे बडे एंगल, 19 पत्ती, 06 टी ज्वाइंट, 03 क्लैम्प, 01 एंगल का रिंग, 06 पाईप छोटे बडे, 05 पाईप टी जुड़े हुए मय 11400 रुपये टावर के सामान की बिक्री के मय एक शपथ पत्र की छाया प्रति तथा एक मोबाईल फोन रंग काला रीयलमी बरामद हुए। सभी बरामद माल को सील सर्वे मोहर कर नमूना मोहर तैयार किया गया । अभि0 ने पूछताछ में बताया कि साहब मैने अपने गांव में लगे एअर टेल के टाबर पर 1.5 वर्ष तक गार्ड की नौकरी की थी , मुझे टावरों के बारे में जानकारी थी, मै जहां टावर उखडते थे मैं उसके फाउन्डेशन का ठेका लेता था औऱ उसका निकाला गया लोहा बेचता था जिसमें 40- 50 हजार रुपये बचा लेता था, फिर मेरे मन में लालच बढता गया मै गावों मे लगे टावरों को घूमकर देखता था कि कौन सा टावर कब से बंद पडा है, में अब से करीब 01 वर्ष पहले ग्राम लक्ष्मीपुर आया बहां पर लगा GTL कम्पनी का टाबर बंद पडा था मैने टावर के आनर से बात की तो उन्होने बताया कि हमारा टावर वर्ष 2018 से बंद पडा है और कम्पनी किराया भी नही दे रही हमने कम्पनी को प्रार्थना पत्र भी दिये हैं फिर मैं उसके दो महीने बाद गया और मैने कहा कि मैं GTL कम्पनी मे सर्किल के इन्चार्ज के पद पर हूँ आपका बकाया किराया कम्पनी से मिल जायेगा और टावर उखाड कर कहीं और सिफ्ट हो जायेगा अब से करीब 8-9 महीना पहले मैं लक्ष्मीपुर GTL टावर के आनर से मिला और मैने धोखाधडी करते हुए एक शपथ पत्र तहसील बिसौली मे अपना फोटो व आधार कार्ड व आनर दयाराम व मालाराम के फोटो लगा कर फर्जी शपथ पत्र तैयार कराया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को आज समय से मा0 न्यायालय जनपद बदायूँ के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
नीरज सिंह पुत्र ननुकी सिंह निवासी ग्राम ताखा उर्फ सकुटिया थाना सिरौली जिला बरेली
बरामदगी का विवरण –
112 छोटे बडे एंगल, 19 पत्ती, 06 टी ज्वाइंट, 03 क्लैम्प, 01 एंगल का रिंग, 06 पाईप छोटे बडे, 05 पाईप टी जुड़े हुए मय 11400 रुपये टावर के सामान की बिक्री के मय एक शपथ पत्र की छाया प्रति तथा एक मोबाईल फोन रंग काला रीयलमी
गिरफ्तार अभि0 का आपराधिक इतिहास –
• अभि0 मु0अ0सं0 400/24 धारा 406/420/467/468/471/411 भादवि
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधि0/कर्म0गण –
• उ0नि0 अर्जुन सिंह थाना बिसौली जनपद बदायूँ
• हे0का0 667 रिजाबुल हसन थाना बिसौली जनपद बदायूँ
• हे0का0 566 अजय कुमार थाना बिसौली जनपद बदायूँ
• का0 46 अमित कुमार थाना बिसौली जनपद बदायूँ
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

