8:21 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

फैसले के बहाने बुलाकर महिला से मारपीट पचास हजार की नगदी से भरा बटुआ छीन ले गए दबंग चार के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

फैसले के बहाने बुलाकर महिला से मारपीट पचास हजार की नगदी से भरा बटुआ छीन ले गए दबंग चार के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।
सहसवान: एक महिला को फैसला करने के बहाने घर बुलाकर चार लोगों ने मारपीट की। इस मामले में महिला समेत चारों आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नगर के एक मुहल्ला निवासी महिला का कहना है कि उसके बहनोई के एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसके चलते उसने बहन को छोड़ दिया है। दोनों के बीच मुकदमा भी चल रहा है। महिला का आरोप है कि आठ मार्च की शाम करीब चार बजे आरोपितों ने उसे मुकदमे के बारे में फैसले की बात करने को बुलाया। वह अपनी बहन व दो अन्य लोगों के साथ आरोपित के घर गए थे। यहां आरोपितों ने महिला को कमरे में बंद करके मारा-पीटा। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस कर तमंचा दिखाया और 50 हजार रुपए की नगदी रखा बटुआ भी छीन लिया। साथ गए लोगों को भी मारपीट की धमकी दी। शोर सुन कर एकत्र लोगों ने महिला को बचाया। इस मामले में चारों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जिला संवाददाता डाo राशिद अली खान बदायूं

विज्ञापन एक्सप्रेस