6:48 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दहेमी – दहेमी ब्राह्मण समाज होली मिलन का आयोजन

होली मिलन समारोह के अंतर्गत आज दिनांक 16/3/2023 को ग्राम दहेमी ब्राह्मण समाज होली मिलन का आयोजन पं.कुश मिश्रा के आवास पर आयोजित हुआ। आयोजित सभा की अध्यक्षता श्री रामाशंकर शंखधार ने की।इस अवसर पर नशा उन्मूलन व दहेज प्रथा वाल विवाह जैसी सामाजिक विसंगतियों पर परस्पर चर्चा की गईं,मुख्य वक्ता श्री प्रभाशंकर शंखधार ने अपने वक्तव्य में कहा कि ब्राह्मण सर्व समाज का हितैषी रहा है और विश्व बंधुत्व की भावना को साथ लेकर आगे बढ़ता रहा है।
ब्राह्मण का आचरण ही उसका सर्वोत्तम धन होता है। अतः ब्राह्मणों को चरित्रवान होना चाहिए।इसी अवसर पर सर्वलोक कल्याण की भावना से एक प्रस्ताव पारित हुआ कि प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को सुन्दर पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ प्रारंभ किया जाये जो आध्यात्मिक दृष्टिकोण के साथ साथ राष्ट्रीय एकता को भी वल प्रदान करेगा।इसी क्रम में सर्वसम्मति से एक और सराहनीय विचार साझा किया गया कि आगामी अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम जी की जयंती समारोह पूर्वक धूम धाम से मनाई जाये।इस अवसर पर राम गुलाम शर्मा, रविन्द्र शर्मा,कुश शर्मा, संजीव मिश्रा,अजय शर्मा,केशव शंखधार, राजीव शंखधार, सतेन्द्र मिश्रा, मुन्ना लाल शर्मा, सुरेश शर्मा, रमाकांत शर्मा हिमांशु शर्मा मुकेश शर्मा सुनील पाराशरी सर्वेश शंखधार आदि लोग उपस्थित रहे संचालन सुनील समर्थ ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस