पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की ।।
कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के गांव निनमा के कुछ राशन कार्डधारक वृहस्पतिवार दोपहर के समय पड़ोसी गांव गररुइया में राशन की दुकान पर राशन लेने गए हुए थे जहां लम्बी लाइन लगी हुई थी लोग आपाधापी कर रहे थे जहां कार्डधारक प्रेमपाल पुत्र सियाराम जाटव को गररुइया निवासी हाकिम यादव सहित चार पांच अज्ञात लोग बेवजह गाली गलौज करने लगे जब प्रेमपाल ने गाली देने से मना किया तो उन्हीं लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए प्रेमपाल को लात घूसों व चप्पलों से मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी ।वहीं कोटेदार का भतीजा भी दबंगों का सी पक्ष ले रहा था ।
प्रेमपाल ने वृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।।
रिपोर्ट अनुज रस्तोगी कुंवर गांव
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

