4:50 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

कवि टिल्लन वर्मा की याद में 55 वें होली हुड़दंग पत्रिका का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने दिल्ली में किया विमोचन

।******* उझानी बदांयू 12 मार्च। दिवंगत जनवादी कवि टिल्लन वर्मा की होली पर संपादित होली हुड़दंग पत्रिका का नगर ही नहीं जनपद वासियों को भी इंतजार रहता था। ठेठ हंसी ठिठोली,एक दूसरे पर कटाक्ष के लिए लोगों को पत्रिका का इंतजार रहता था। पिछले वर्ष टिल्लन वर्मा के स्वर्गवासी होने पर उनकी व्यंग्यात्मक होली हुड़दंग पत्रिका को प्रकाशित करने की जिम्मेदारी भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह, समाजसेवी अरुण अग्रवाल ने निभाई। आज जनवादी कवि टिल्लन वर्मा को समर्पित हास्य-व्यंग्य की होली हुड़दंग पत्रिका के 55 वें अंक का केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने दिल्ली स्थित आवास पर विमोचन किया। इस मौके पर योगेश प्रताप सिंह, अरुण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल बंटी, दिवंगत टिल्लन वर्मा के पुत्र सुधाकर वर्मा, विवेक राष्ट्रवादी आदि मोजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस