गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आज प्राचार्या कैप्टन प्रो.इन्दु शर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा और कार्यक्रम अधिकारी अवनिशा वर्मा ने विद्यार्थियों को मेरा भारत आउटरीच कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया। यह सरकार की एक पहल है जो विद्यार्थियों के विकास के लिए है और इससे जुड़कर विद्यार्थी बेहतर अनुभव और प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व का विकास होगा। इसके माध्यम से कृषि, स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा आदि क्षेत्रों में काम किया जा सकेगा। इस कार्यक्रम को ईएलपी कहा जाता है। यह सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को इससे जोड़ना एवं इसका लाभ मिलना चाहिए।








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
