2:54 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

माहे रमजान के आठवें दिन खुदा की इबादत के लिए मस्जिदों में भारी भीड़

बिसौली। रविवार को माहे रमजान के आठवें दिन खुदा की इबादत के लिए मस्जिदों में भारी भीड़ रही। रोजदारों ने दिनभर रोजा रखा और देर शाम तरावीह की नमाज अदा की। चारों तरफ माहे रमजान का नूर और खुशियां दिखाई दे रही हैं। मस्जिद बिलाल के इमाम हाफिज शादाब रजा उवैसी ने बताया कि मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। अकीदतमंद कुरआन ए पाक की तिलावत कर रहे हैं। उन्होंने बताया चूंकि रमजान के तीस दिनों को तीन हिस्सों में बांटा गया है यानी रहमत, मगफिरत, जहन्नम से आजादी। पहला अशरा रहमत का चल रहा है, इसलिए सभी अल्लाह तआला की रहमत से मालामाल होना चाहते हैं। इस अवसर पर हाफिज मो. इमरान अंसारी, हसनैन अंसारी, बदर खान, मो. असलम, पूर्व सभासद इरशाद अहमद, अशफाक सैफी, गुड्डू सैफी, हनीफ सैफी, सय्यद मुजम्मिल अली, अफसार अहमद, शादाब अंसारी, बाबू रजा, आकिल अंसारी, सय्यद शाहबाज, मास्टर रहीस, वासिफ सैफी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस