नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण जिला विज्ञान क्लब बदायूं के तत्वाधान में दिनांक 20 फरवरी 2025 को संपन्न हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इससे पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय ने भ्रमण पर जाने वाले शिक्षार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद करते हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का आवाहन किया तथा सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी।
जिलाधिकारी श्रीमती निधि श्रीवास्तव एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार के मार्गदर्शन में समन्वयक जिला विज्ञान क्लब विवेक जौहरी ने शैक्षिक संपन्न करवाया।
नरौरा परमाणु केंद्र के चीफ सुपरिंटेंडेंट श्री एस के काबरे, वरिष्ठ प्रशिक्षक अधिकारी श्री एच सी गौड़, जनसंपर्क अधिकारी श्री आशुतोष तिवारी श्री भास्कर शर्मा एवं श्री रामदास एपीआरओ ने शैक्षिक भ्रमण में पहुंचे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को परमाणु नाभिक एवं परमाणु ऊर्जा के संबंध में व्याख्यान प्रस्तुत किये , परमाणु रिएक्टर के बारे में विस्तार से समझायाऔर किस प्रकार से नरोरा स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्र कार्य करता है इसे एक फिल्म के माध्यम से भी समझाया। ए पी आर ओ श्री रामदास जी ने संपूर्ण प्लांट का भ्रमण कराया।
शैक्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया गया और विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसके लिए जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक श्री विवेक जौहरी ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
शिव देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी मानवी भटनागर, मदर एथेना स्कूल बदायूं के छात्र जयंत मिश्रा और अभिनव पाठक, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा अनुष्का गौतम श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अमन यादव पुरस्कृत किए गए।
भ्रमण दल में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की शिक्षिका अर्चना तिवारी, सिगलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिका निर्मला गुप्ता, श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक अनुज कुमार सक्सेना, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक सोबरन सिंह, हाफिज सिद्दीकी इस्लामी इंटर कॉलेज के शिक्षकफारूख सैफी, जीलाट पब्लिक स्कूल के शिक्षक रूप किशोर ,मदर एथेना स्कूल के शिक्षक धनंजय, कुवर रूकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज के शिक्षक आशुतोष सहित जिला विज्ञान क्लब बदायूं के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।







badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

