बधौली में भागवत कथा से पहले निकाली भव्य कलश यात्रा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बधौली में ब्रह्मदेव मंदिर के निकट आज शुक्रवार से शुरु हुई सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के पहले गांव में लड़कियों एवं महिलाओं ने कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। कलश यात्रा का शुभारंभ कथा स्थल से हुआ। इससे पहले कासगंज से पधारी कथावाचक ऊषा देवी ने कलश एवं पोथी पूजन कराया गया। साथ ही यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं गए। गाजे-बाजे के बीच यात्रा में हर ओर भक्ति का माहौल छाया दिखाई दिया। वातावरण में जयकारे की गूंज सुनाई पड़ी। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। यात्रा में महिलाएं भक्ति गीतों के बीच आगे चल रही थी। उनके पीछे गांव बच्चे अबीर-गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसको सफल बनाने में ब्रजेंद्र कुमार वर्मा, हरवंश वर्मा, गोपाल बाबू, कल्याण वर्मा, श्रीराम, जंडैल सिंह, रुपसिंह, हेमसिंह, धर्मपाल श्रीवास्तव आदि का विशेष सहयोग रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
