1:54 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

लाखों रुपए की लागत से गांवों में बने खेल मैदानों की स्थिति दयनीय

वजीरगंज बदायूं

सरकार द्वारा विकासखंड वजीरगंज के गांवों में बच्चे एवं किशोरों के लिए खेल के लिए बनाए गए खेल मैदानों की जिम्मेदार लोगों द्वारा देखरेख एवं साफ सफाई न करने की वजह से क्षेत्र के अधिकांश गांवों के खेल मैदानों में
ग्रामीणों ने उपले थापने अपने पशु बांधने एवं चार स्टोर करने का साधन बना लिया है जिससे गांव के बच्चे खेलकूद से वंचित है इसी के साथ-साथ सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर खेल मैदानों में लगाए गए उपकरण भी जंग खानें के साथ-साथ
पशु बांधने के कामों में लिए जा रहे हैं
जहां एक और सरकार खेलो इंडिया पढ़ो इंडिया का नारा दे रही है और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही सरकार ने गांव-गांव खेल मैदान बनाकर बच्चों को खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के साथ-साथ शारीरिक दक्षता को बढ़ायें रखने के उद्देश्य से गांव गांव खेल मैदानों को विकसित किया लेकिन जिम्मेदार लोगों द्वारा सही से खेल मैदानों में साफ सफाई न करना एवं ग्रामीणों द्वारा अपने निजी कार्य में लेने वालों पर कार्रवाई न करने की वजह से अधिकांश खेल मैदान दम तोड़ते नजर आ रहे हैं सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के साथ साथ जिम्मेदार लोगों ने उन हजारों बच्चों के सपनों पर भी ग्रहण लगा दिया जो मैदानों के बनते वक्त इन खेल मैदाने में खेलने के सपने सजाए बैठे थे

विज्ञापन एक्सप्रेस