5:05 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में घंटाघर चोराहे पर आतिशबाजी के साथ मिठाई का वितरण करेंगे केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा

उझानी बदांयू 8 फरवरी। 27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता पर ऐतिहासिक वापसी की। आज उसी खुशी को सेलीब्रेट करने को केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा कार्यकर्ताओं संग नगर के मुख्य चोराहे पर आतिशबाजी दाग कर शाम 5 बजे मिठाई का वितरण करेंगे। भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार अग्रवाल बंटी भईया ने बताया कि भाजपा की दिल्ली में जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढा हुआ है। आज शाम 5 बजे घंटाघर चोराहे पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा सभी कार्यकर्ताओं संग जीत की खुशी में आतिशबाज़ी दाग कर ढोल-नगाड़े संग विजयी उत्सव मनाते हुए मिठाई का वितरण करेंगे।——————————– राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस