5:06 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर का रामचरितमानस पाठ से वार्षिकोत्सव शुरू

********

उझानी बदांयू 8 फरवरी । नगर के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम का 28 वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव आज पूजा-अर्चना के साथ रामचरित मानस अखंड पाठ के साथ शुभारंभ हो गया। आचार्य प्रवीण शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा, सतीश चन्द्र ,कौशल शर्मा, भद्र कान्त शर्मा ने मंत्र उच्चारण कर
पूजन कार्यक्रम शुरू कराया। मुख्य यजमान भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी ने पूजन कराया।पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बाबा ने बताया कि तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के पहले दिन 24 घंटे तक श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ चलेगा।
अखंड पाठ के बाद अगले दिन 09 फरवरी को मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वार्षिकोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन दोपहर में विशाल वानर भोज के साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।
इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद बाबा, हिमांशु माहेश्वरी, जीतू महेंदीरत्ता, करण वार्ष्णेय, नितिन साहू, सुनील सचदेवा उर्फ बिट्टू भाई, शैलेन्द्र शर्मा,नमन सैनी,सनी गोस्वामी ,हिमान्शु गर्ग आदि भक्तगण मौजूद रहे ।———————– राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस