।******** बरेली 7 फरवरी। बरेली के किला क्षेत्र के बाकरगंज में आज सुबह एक मांझा फेक्ट्री में किन्हीं कारणों से विस्फोट हो गया जिसमें मालिक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम जांच करने को जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह 10, बजे के आस-पास एअ मांझा बनाने की फेक्ट्री में विस्फोट हो गया। जिससे फेक्ट्री मालिक अतीक रज 45, मजदूर सरताज 25 व फैजान 30 की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि विस्फोट इतना भयानक था कि तीनों के शरीर के चीथड़े उड गये। मौके पर पहुंचे सीओ संदीप कुमार ने बताया कि विस्फोट होने के कारणों की जांच की जा रही है।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
