6:21 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

शराब कर रही लीवर खराब, 20 साल में दोगुने हो गए मरीज एम्स ने किया परीक्षण

।********

एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में 25 से 45 साल के लिवर सिरोसिस के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। लोगों में बढ़े शराब के सेवन से विभाग में लिवर सिरोसिस के मरीज तेजी से बढ़े हैं। इनमें काफी मरीज गंभीर स्थिति में पहुंचते हैं।

लिवर के हर दूसरे वयस्क मरीज को शराब की लत है। एम्स के एक शोध में इसका खुलासा हुआ है। शोध में पाया गया है कि पिछले 20 साल में शराब के कारण लिवर सिरोसिस के मरीज दोगुने हो गए। शोध में शामिल कुल मरीजों में से 43 फीसदी मरीजों का लिवर शराब पीने के कारण खराब हुआ।

विशेषज्ञ बताते हैं कि रहन सहन में आए बदलावके कारण शराब पीना जीवन शैली का हिस्सा बन गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे भी शराब पीने से परहेज नहीं कर रहे। जिन घरों में शराब पीना आम बात है, उन घरों के बच्चों में इसकी आदत मिल रही है। यही कारण है कि एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में 25 से 45 साल के लिवर सिरोसिस के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। ——————————**-

शराब ऐसे करती है लिवर खराब
शराब के अधिक सेवन से लिवर कोशिकाओं को नुकसान होता है। इससे लिवर की सूजन (हैपेटाइटिस) हो सकती है। यह लिवर के कार्य को प्रभावित करता है और समय के साथ इसे स्थायी नुकसान पहुंच सकता है। शराब के सेवन से लिवर में वसा जमा होता है। यह लिवर के सामान्य कार्य में रुकावट डाल सकती है और बाद में लिवर सिरोसिस (लिवर का सिकुड़ना) बन जाता है।———————————

चिकित्सक बताते हैं कि शराब के साथ बियर भी नुकसान पहुंचाती है। ओपीडी में मरीजों के साथ चर्चा के दौरान पता चला कि वह बियर पीते हैं, लेकिन उनकी मात्रा काफी अधिक होती है। उनको लगता है कि इससे शरीर को नुकसान नहीं होगा, लेकिन इसके कारण भी समस्या बढ़ी है। ऐसा देखा गया है कि कुछ लोगों में समस्या कुछ दिनों में ही गंभीर हो जाती है। जबकि कुछ लोगों में समस्या लंबे समय के बाद देखने को मिली।

विज्ञापन एक्सप्रेस