वजीरगंज बदायूं
कस्बे में आवारा सांडों के आतंक से जहां किसान परेशान थे वहीं नगर में आए दिन सड़कों पर सांडों द्वारा राहगीरों को मार कर घायल करने तथा हाईवे पर बाइक टकराने जैसी घटनाएं होती रहती थी जिससे परेशान कस्बे वासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक से भी गुहार लगाई थी इसे देखते हुए नगर पंचायत वजीरगंज द्वारा ग्राम गुठेला में
कान्हा गौशाला का निर्माण कराया जिसका एक सप्ताह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने उद्घाटन कर गौशाला का शुभारंभ किया
नगर पंचायत वजीरगंज द्वारा ग्राम गुठेला में बनाई गई कान्हा गौशाला में कस्बा वजीरगंज एवं नगर पंचायत सैदपुर के आवारा सांडों को रखा जाएगा कस्बा वजीरगंज में आवारा सांडों के बढ़ते आतंक को देखते हुए नगर पंचायत वजीरगंज के कर्मचारियों एवं पशुपालन विभाग की टीम ने कल से शुरू किये अभियान के तहत एक दर्जन से ज्यादा आवारा सांडों को कस्बा वासियों के सहयोग एवं गाड़ियों के माध्यम से कान्हा गौशाला में भेजा जा रहा है मौके पर पशुपालन विभाग की टीम के द्वारा सांडों के कानों में टैग लगाया जा रहा है जिससे सांडों की आसानी से पहचान की जा सके यह अभियान नगर पंचायत द्वारा कस्बे को आवारा सांडों से मुक्त करने तक चलाया जाएगा
इस मौके पर डॉक्टर जितेंद्र चंद्र पशुधन प्रसार अधिकारी आलोक गुप्ता पवन सिंह प्राइवेट
सफाई नायक राजीव बाल्मिक के साथ-साथ नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

