उझानी बदांयू 6 फरवरी।
नगर के लोग सब्जी के दाम में कमी आने से राहत महसूस कर रहे हैं। दरअसल जो सब्जियां एक समय 50 से लेकर 200 रुपए प्रति किलो बिक रही थी, वह सब्जी अब महज 10 से लेकर 160 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।————————————लहसुन टमाटर के दाम कम- लहसुन और टमाटर के दामों में काफी कमी आई है। 300 रुपए किलो बिकने वाला लहसुन अब फुटकर में 140 और 160 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वही टमाटर 10 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा आलू, प्याज, पत्ता गोभी, फूल गोभी,गाजर के दामों में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।
——————–*****———–
लहसुन की टूटी डबल सेंचुरी टमाटर के तेवर ढीले- सब्जी बाजार में टमाटर औंधे मुंह गिर गया है। जो टमाटर फुटकर में एक समय 40 से लेकर 100 रुपए प्रति किलो बिक रहा था, वह अब 10 रुपए किलो पहुंच गया है। होलसेल में तो उसके दाम और भी कम हैं 5 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। पिछले कुछ दिनों में टमाटर के दामों में भारी गिरावट आई है, क्योंकि टमाटर की अच्छी पैदावार हुई है। लहसुन का रेट भी कम- वहीं लहसुन की बात की जाए तो उसकी ट्रिपिल सेंचुरी टूट गई है। पिछले कई महीने से लहसुन 300 रुपए प्रति किलो या उससे अधिक दामों पर बिक रहा था, लेकिन अब इसके दाम 200 रुपए प्रति किलो से कम हो गए हैं। होलसेल दामों की बात की जाए तो लहसुन 100 से 120 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, जबकि फुटकर में यह 140 रुपए से 160 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। लहसुन की आवक राजस्थान और मध्य प्रदेश से हो रही है।
—————————————-
आलू के दाम घटे- आलू के दामों में भी गिरावट आई है। जो आलू कुछ दिन पहले से 35 से 40 रुपये किलो बिक रहा था, अब वही आलू फुटकर मे 15 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। थोक में यह आलू 10 से 12 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। —————————————-प्याज भी सस्ता- वहीं प्याज के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है। जो प्याज कुछ दिन पहले तक 50 से 60 रुपए किलो फुटकर में बिक रहा था, वही प्याज अब 30 से 35 रुपए किलो बिक रहा है। ———————————————फूलगोभी , पत्तागोभी, गाजर गिरी ओंधे मुंह – गाजर,पत्ता गोभी और फूलगोभी के दाम भी कम हुए हैं। पत्ता गोभी 10 रुपए किलो और फूलगोभी 10 रुपए किलो बाजार में दिख रही है, जबकि फूल गोभी, गाजर, पत्ता गोभी का होलसेल दाम 3 से 5 रुपए किलो है। मटर की मिट्टी खराब दस से 15 रूपए किलो बिक रही है। थोक व्यापारी बताते हैं इनकी आवक भी बड़ी है और अच्छी पैदावार की वजह से दाम काफी कम हुए हैं। खासकर टमाटर के दाम इससे नीचे नहीं गिरेंगे।वहीं आलू प्याज के दाम भी स्थिर रहने की संभावना है।————————–*- राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
