।***** उझानी बदांयू 5 फरवरी। बीती रात बरेली मथुरा हाईवे पर करुआ पुल के पास केंटर व पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में नगर निवासी एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि सुमित यादव 30 बर्ष पुत्र जगदीश यादव निवासी अहीर टोला मिर्च की गाड़ी लेकर अलीगढ़ के लिए जा रहे थे सामने से आ रही कैंटर जिसमें मटर भरी हुई थी। कैंटर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी ,जिसमें सुमित यादव की मौके पर मौत हो गई । सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सुमित यादव को गाड़ी में डालकर उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आऐ जहां चिकित्सक ने सुमित यादव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक सुमित यादव के घर वालों पर मानों दुखो का पहाड़ टूट पडा। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है सुमित यादव के तीन बच्चे हैं।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

