बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई बसई में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन समारोह धूमधाम से हुआ। छात्रों ने रंगोली और तंबू बनाए और विभिन्न प्रदेशों की झांकियां प्रस्तुत की। शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ चढकर भाग लिया। स्काउट प्रभारी रऊफ अहमद ने बताया कि स्काउट विश्व में भाईचारे का संदेश देता है। स्काउट जिला संगठन कमिश्नर बदायूँ मोहम्मद असरार खान ने स्काउट गाइड का इतिहास व उसके नियम, प्रतिज्ञा आदि के बारे में जानकारी दी। शिविर के अंतिम दिवस पर बच्चों ने रंगोली एवं टेंट बनाये तथा सुन्दर झाँकियां प्रस्तुत की। विद्यालय प्रबंधक अखिलेश कुमार शर्मा ने झांकियों का निरीक्षण किया। छात्र -छात्राओं द्वारा शिविर के समापन पर सीमित साधनों से सजावट की गयी। प्रबंधक द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले बच्चों को मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास, उप प्रबंधक पूर्णानन्द शर्मा, पूर्व प्रबंधक मुनीश शर्मा, नत्थू लाल शर्मा, रामाधार शर्मा, प्रकाशवीर, हरदीप सिंह, आनन्द सिंह, सुधाकर शर्मा, लखपति सिंह, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

