नरैनी(बदायूं)-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया बदायूँ में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठे दिन स्वयं सेवकों ने ग्राम कोट में पर्यावरण व जल सरक्षण जन जागरूकता रैली निकाली गयी ।
शिविर के द्वितीय सत्र में पर्यावरण व जल संरक्षण पर परिचर्चा भी की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव कुमार शर्मा प्रधानाचार्य केएम इंटर कालेज इस्लामनगर ने पर्यावरण व जल संरक्षण के महत्व पर व्याख्यान दिया। जिसके अन्तर्गत उन्होंने यह बताया कि कैसे पर्यावरण सरंक्षण वायु, जल और भूमि प्रदूषण को कम करता है। जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी पर्यावरण सरंक्षण का बहुत अधिक महत्व है। पर्यावरण सरंक्षण सभी के सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए भी पर्यावरण सरंक्षण महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर महावीर प्रसाद,शहादत बख्श,प्रवीण मिश्रा,चंचल उपाध्याय, प्रतिभा सिंह,खुशबू आदि रहे।संचालन कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने किया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
