11:44 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसोली के सरस्वती विद्या मंदिर मे अपर पुलिस अधीक्षक के के सरोज की ओर से साइबर जागरुकता पाठशाला आयोजित


बिसोली बदायूं 30 जनवरी।
पुलिस महानिदेशक द्वारा नवीन पहल करते हुए फेक न्यूज के खण्डन, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता एवं पुलिस के सराहनीय कार्यो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किये जाने हेतु युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं कालेज/विश्वविद्यालय के छात्रो को उ0प्र0 पुलिस का डिजिटल वारियर्स बनाने के संबंध मे आदेश-निर्देश जारी किये गये है। जनपद बदायूँ मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन मे आज बिसोली में साइबर जागरुकता पाठशाला आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के के सरोज क्षेत्रधिकारी संजीव कुमार द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध की रोकथाम हेतु जागरुक किया गया । इस दौरान अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं को साइबर अपराध की बढती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं इनसे बचाव हेतु जागरुक करते हुए विभिन्न तरह से की जाने वाली साइबर अपराध की घटनाओं के बारे में बारीकी से जानकारी दी गयी ।
किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल पर दर्ज कराऐ।

विज्ञापन एक्सप्रेस