**।*********************संगम घाट से उझानी के श्रद्धालुओं ने डाले फोटो बताई व्यवस्था की जानकारी।————————————————उझानी बदांयू 29 जनवरी।
प्रयागराज महाकुंभ को लेेकर उझानी के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर से श्रद्धालुओं का महाकुंभ में जाने का सिलसिला जारी है। कोई ग्रुप के साथ महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा रहा है तो कोई अपने परिवार के साथ संगम नगरी पहुंच रहा है। जगमग रोशनी से गुलजार वहां के घाट, बेहतर इंतजाम के बीच अध्यात्म और आस्था का संगम देख सफर की थकान खुद ब खुद दूर हो जाती है। घाटों पर हुई साफ-सफाई व्यवस्था और रास्ते में हुई लाइटिंग ने सभी का मन अपनी ओर आकर्षित किया। महाकुंभ में आज मोनी अमावस्या पर शाही स्नान का आनंद ले रहे उझानी के श्रद्धालुओं ने बताया कि संगम तट पर बीती रात दुर्घटना के बाद भी लोगों की आस्था पर कोई फर्क नहीं पड रहा हर तरफ बम-बम भोले जय गंगा मईया का शोर है।
———————————————-
घाट पर लगाई डुबकी तो सारी थकान हो गई दूर
नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी विजय गोपाल भगत जी ने बताया कि 26 जनवरी की शाम को प्रयागराज गए थे। उनके साथ 4 लोगों का ग्रुप था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की शाम बरेली से वह ट्रेन से प्रयागराज जंक्शन पर उतरे। जहां से सभी टेंपाे से टेंट सीटी तक पहुंचे। इस दौरान 10 किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ा। जब शाम के समय त्रिवेणी संगम घाट पर डुबकी लगाई तो यात्रा के समय की सारी थकान दूर हो गई। वहां पर रास्तों में सुंदर लाइट लगी हुई हैं। रात का नजारा ऐसा लगता है कि मानो स्वर्ग धरती पर आ गया हो।
——————————————— पुरानी अनाज मंडी निवासी प्रमोद तुलस्यान बताते हैं कि वह ट्रेन से दोस्तों के साथ प्रयागराज पहुंचे। टेंट सिटी में कुछ देर विश्राम किया। इसके बाद गंगा में डुबकी लगाकर धर्म लाभ कमाया। महाकुंभ जाने का उनका अनुभव शानदार रहा। वहां पर उन्हें अध्यात्म और आस्था का संगम सुनने को मिला। क्योंकि उन्हें दिखाई नहीं देता। मेले में पुलिस का व्यवहार मित्रवत रहा। देश-विदेश से आए यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
——————————————

नागा साधुओं के हुए दर्शन
कछला निवासी अनोखेलाल शर्मा ने बताया कि वह 27 जनवरी को प्रयागराज आऐ। इसके बाद पैदल चलकर त्रिवेणी संगम पहंचे। यह यात्रा दिव्य ऊर्जा और भक्ति से भरी हुई थी। स्नान करने के बाद नागा साधुओं के दर्शन प्राप्त हुए। पहली बार संगम में स्नान किया।
——-*————————–
जो परेशानी हुई वह संगम में स्नान कर हुई दूर
संगम से आज स्नान के बाद के के शर्मा ने बताया कि वह 27 जनवरी को महाकुंभ में आऐ। भीड़ के चलते जो परेशानी हुई वह महाकुंभ में स्नान की खुशी के आगे कुछ भी नहीं थी। स्नान के बाद सारी थकान दूर हो गई। प्रशासन की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए हैं। वहां पर खोया पाया केंद्र बने हुए हैं यदि किसी का कोई अपना गुम हो जाता है। प्रशासन और पुलिस की चौकसी के कारण जल्द ही मिल जाता है।——————————– राजेश वार्ष्णेय एमके।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
