बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में शिक्षकों व कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की ओर से लागू की जा रही यूपीएस का विरोध किया है अटेवा की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर कालेज में शिक्षकों ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) का विरोध करते हुए बायकॉट यूपीएस लिखी हुए प्रति जलाया.अटे वा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा की हमें हर हाल में पुरानी पेंशन चाहिये. देश के हर एक कर्मचारी यूपीएस का विरोध करेगा. मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ,रामौतार मौर्य, विपलव भारती, नीरज चौहान,अश्वनी शर्मा,यशपाल सिंह,नितिन शर्मा समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

