डायट ऑडिटोरियम बदायूं में जिला अधिकारी की अध्यक्षता में विश्व मतदाता दिवस मनाया गया l जिसमें प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोग विभाग की प्रदर्शनी लगायी गयी l प्रदर्शनी में क्षय रोग के 100 दिवसीय सघन टी बी रोग खोज अभियान हेतु जनमानस में जागरूकता फैलाने से सम्बंधित बैनर एवं पोस्टर लगाए गए l विश्व मतदाता दिवस पर जिला अधिकारी महोदया द्वारा मतदान की शपथ के साथ साथ भारत से टी बी की बीमारी को ख़तम करने के लिए भी शपथ दिलाई गयी l जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार द्वारा क्षय रोग के लक्षण, टी बी के संभावित मरीजों की जाँच, उपचार, व बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया l डॉ विनेश कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया की माननीय प्रधानमंत्री महोदय का उद्देश्य 2025 तक टी बी मुक्त भारत बनाना है इसी के परिपेक्ष में उत्तर प्रदेश की ऐसी जनसंख्या को छाँटना है जिसमें टी बी की बीमारी फैलने की उम्मीद ज्यादा होती है इसमें 60 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति, पिछले 5 वर्ष के पुराने टी बी के मरीज, पिछले 3 वर्ष के टी बी के मरीजों के संपर्क में रहने वाले सभी व्यक्ति, खांसी, बुखार, कम वजन जिनका बी एम आई 18 से कम हो, सीने में दर्द, थकान, गले एवं बगल में गाँठों, बलगम में खून आने, बच्चों में विकास ना होने, शुगर वाले लोगों, एवं किसी भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों की आशा घर घर जाकर स्क्रीनिंग करके उनके बलगम की जाँच एवं एक्स रे कराएगी l सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की टी बी की जाँच कराना है जिस से टी बी की बीमारी से ग्रस्त कोई भी व्यक्ति छूट ना जाये l अधिकतर देखा जाता है की जिस घर में टी बी का मरीज होता है उसके संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों को भी टी बी हो जाती है इसके बचाव हेतु एक नयी दवा रिफाम्पटीन एवं आइसोनियाजिड की शुरुआत भी भारत सरकार द्वारा की गयी है जो टी बी की बीमारी से ग्रस्त लोगों के साथ रहने वाले व्यक्तियों को हफ्ते में 3 दिन तीन महीने तक कुल 12 खुराक खानी होती हैँ जिस से संपर्क में रहने वाले व्यक्ति को टी बी की बीमारी नहीं होती है l विश्व मतदाता दिवस में कई स्कूल के छात्र छात्राएं, एन सी सी के केडेट्स, स्काउट गाइड के विधार्थी उपस्थित रहे l विश्व मतदाता दिवस पर डायट ऑडिटोरियम में सी डी ओ श्री केशव कुमार,ए डी एम एफ आर डॉ वैभव शर्मा, ए डी एम ई श्री अरुण कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट श्री प्रवर्धन शर्मा, सभी तहसीलों के एस डी एम, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विनेश कुमार, संदीप राजपूत उपस्थित रहे l
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
