बदायूं। शहर में कोतवाली क्षेत्र के लालपुल स्थित सुदर नगर में मकान के ताले तोडकर अज्ञात चोर घर में रखी नगदी व लाखों के जेवर चुराकर ले गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोरी की जांच शुरू कर दी है। मामला सदर कोतवाली के लालपुल सुंदर नगर का है। ग्रहस्वामिनी कुसुमा देवी पत्नी महेश बाबू के अनुसार वह घर में ताले डालकर अपनी पोती की दवाई दिलवाने बेटे की बहू के साथ गई थी और ज बवह दवा लेकर लौटी अपने घर पहुंची तो ताले टूट पड़े थे और अलमारी में रखा सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने लालपुल पुलिस चौक पर जाकर चोरी की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले में जांच में जुट गई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
