4:09 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

थाने गेट के पास आत्मदाह का प्रयास पुलिस ने विफल किया – जेल भेजा

इस्लामनगर : थाने गेट के पास ग्राम अल्लैहपुर की मढैया निवासी ने आत्मदाह करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने प्रयास विफल कर दिया और पकड़कर शान्तिभंग की धारा में भेजा।
23 मई को पति की हत्या में जेल गई ममता 6 माह की जेल काट कर 2 माह पहले ही आई और अपने बच्चों के साथ रहने लगी। लेकिन जेठ से रूपए को लेकर विवाद था।
दोपहर को उदयवीर और छोटे भाई मृतक महेश की पत्नी ममता से रूपए को लेकर थाने गेट के पास बाद-बिबाद हो रहा था। महेश के रूपए किसी पर जमा थे। जिसमें से कुछ रूपए ममता अपने बच्चों के नाम बैंक में जमा कराना चा रही थी। लेकिन उदयवीर रूपए के लेन-देन को लेकर गुस्से में थाने गेट के पास एक बोतल डीजल की अपने ऊपर डाल ली और आत्मदाह करने को कहने लगा। तभी बाहर खड़े लोगों ने पुलिस कांस्टेबल को बताया तो पुलिस कांस्टेबल ने आवाज लगा कर अपने पुलिस स्टाफ को बुला लिया। और आग लगाने से पहले ही दौड़कर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह और कांस्टेबल काले सिंह ने दवोच लिया। मामला गम्भीर मानते हुए एसडीएम रिपूदमन सिंह ने उदयवीर को जेल भेजा।
jay kumar

विज्ञापन एक्सप्रेस