8:15 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

शासन से मिली सौगातो से क्यों अछूता रह जाता है विकासखंड वजीरगंज

शासन से मिली सौगातो से क्यों अछूता रह जाता है विकासखंड वजीरगंज
वजीरगंज से अनुराग मिश्रा की रिपोर्ट
बदायूं एक्सप्रेस
कस्बा वजीरगंज को विकासखंड का दर्जा मिले हुए करीब 50 साल से ज्यादा का समय हो चुका है उसके बावजूद भी शासन के द्वारा दी गई सौगातो का लाभ कस्बे को नहीं मिल पाया है वजीरगंज विकासखंड राजनीतिक रूप से जनपद का प्रमुख स्थान रहा है कभी जनपद बदायूं से सांसद और विधायकों को निर्वाचित करने में विकासखंड वजीरगंज ने सबसे ज्यादा योगदान दिया है उसके बावजूद भी जनप्रतिनिधियों ने कस्बा साहित क्षेत्र को विकास से महरूम रखा आज से 30 साल पहले तक परिवहन विभाग का एक ऑफिस वजीरगंज में हुआ करता था जहां से लोगों को आने-जाने का टिकट मुहैया कराया जाता था लेकिन धीरे-धीरे टिकट काउंटर भी खत्म हो गया और आज भी कस्बे के लोग जगह-जगह बसों को हाथ देकर रुकवाने की कोशिश करते हैं अगर ड्राइवर के मन में बस रोकने की आ जाए तो वह रोक ले रोक लेता है अन्यथा लोगों को टेंपो आदि से सफर करना पड़ता है खाने को तो वजीरगंज में पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल की कृपा से सीएचसी का निर्माण हुआ लेकिन उसके बावजूद भी मात एक चिकित्सक के सहारे पूरी सीएचसी का
संचालन हो रहा है लेकिन उसके बावजूद भी परिसर में बनाई गई महिला वार्ड में आज तक महिला डॉक्टर की तैनाती न होने की वजह से गर्भवती महिलाओं को आज तक प्राइवेट डॉक्टर एवं अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है आज भी विकासखंड वजीरगंज के गांवों में शिक्षा रूपी सरकार के द्वारा कोई भी सहायता ना मिल पाई है आज भी कस्बे के विकासखंड की दूर दराज की छात्राएं साइकिल एवं किराए से एवं प्राइवेट स्कूलों के महंगे बहनों से पढ़ने कस्बे तक आते हैं लेकिन इस और ना तो समाज सेवीयो का ध्यान है
और ना ही जन प्रतिनिधियों के साथ साथ छूट भैया नेता जो कि रोज ही सरकार की योजनाओं का गुणगान करते हैं उन्हें भी इन जरूरी चीजों का ध्यान नहीं आता है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद बदायूं को दिए गए 19 सरकारी इंटर कॉलेजों की सूची में एक भी स्कूल वजीरगंज विकासखंड के गांव को नहीं मिल पाया जिससे क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने हिसाब से अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की लेकिन समय रहते हुए जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र की राजनीति करने वाले लोगों को इस तरफ खास ध्यान देने की आवश्यकता है

विज्ञापन एक्सप्रेस