1:21 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव के प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाते समय सिलेंडर में अचानक लगी आग आग लगते ही विद्यालय में मचा हड़कंप

कुंवर गांव के प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाते समय सिलेंडर में अचानक लगी आग
आग लगते ही विद्यालय में मचा हड़कंप छात्र छात्राओं में मची अफरातफरी

कुंवर गांव।कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार दोपहर मध्यान्ह भोजन बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया किसी तरह बमुश्किल स्टाफ ने आग पर काबू पाया ।
मंगलवार दोपहर लगभग 11 बजे कस्बे के प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन बनाया जा रहा था इस दौरान रेगूलेटर का पाइप निकलने पर सिलेंडर ने आग पकड़ ली।आग ने बिकराल रुप ले लिया प्रधानाचार्य ने आग लगे सिलेंडर को रसोई से बाहर फेंक दिया जिसके बाद विद्यालय में अफरा तफरी मच गई छात्र छात्राएं विद्यालय से बाहर निकल गए आग जलते देख कस्बे के लोग विद्यालय में पहुंच गए ।गनीमत रही कि कोई जनहानि नुकसान नहीं हुआ बड़ा हादसा होने से बच गया । विद्यालय स्टाफ ने किसी तरह आग पर काबू पाया जिसके बाद बच्चों और अध्यापकों ने राहत की सांस ली।।

प्रधानाचार्य संजीव मिश्रा ने बताया कि सिलेंडर लीकेज होने के चलते आग लग गई थी कोई नुक्सान नहीं हुआ आग को बुझा लिया गया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस