।*****/////* बदांयू 21 जनवरी। बदांयू का बहुचर्चित सामूहिक रेपकांड की पीड़िता आज परिजनों संग एसएसपी से मिली उसने सिविल लाइंस एसओ मनोज कुमार सिंह पर विधायक से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए विधायक हरीश शाक्य सहित सभी आरोपियों पर खुलेआम घूमने का आरोप लगाते हुए सभी की गिरफ्तारी की मांग की। ज्ञात रहे कि बदायूं में एक महिला ने बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित 16 आरोपियों पर अपनी ज़मीन हड़पने सहित तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने एसएसपी डॉ ब्रजेश कुमार सिंह से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एसएचओ मनोज कुमार सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे परिवार पर विधायक के कहने पर झूठा मुकदमा पंजीकृत करने वाले इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह से न्याय की उम्मीद नहीं है। विधायक के इशारे पर ही उन्हें उझानी से सिविल लाइंस ट्रांसफर किया गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

