#
बदायूं 20 जनवरी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने आगामी बजट में व्यापारी समाज को राहत देने के लिए बड़ी मांग करते हुए वित्त मंत्री भारत सरकार श्री मती निर्मला सीतारमण के नाम संबोधित ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रबंधन शर्मा जी को प्रेषित किया
जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बजट में देश की अर्थव्यवस्था की मुख्य रीढ़ व्यापारी समाज को ठेंगा दिखाया जाता रहा है जिससे व्यापारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता रहा है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि आयकरदाता एवं पंजीकृत व्यापारी को आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर दस लाख का मेडिकल हेल्थ सुरक्षा कार्ड जारी किया जाए साथ ही साठ साल से ऊपर पंजीकृत व्यापारी को पेंशन योजना लागू की जाए और इस महंगाई के दौर में आयकर की छूट को बढ़ाकर कर दस लाख की जाए
जिला उपाध्यक्ष नरेश शंखधार ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जनपदों से वित्त मंत्री को ज्ञापन दिया गया है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जीएसटी के विभिन्न स्लैब घटाकर अधिकतम तीन स्लैब हो और 28%का स्लैब समाप्त किया जाए साथ ही जी एस टी में सजा का प्रावधान हटाकर आवश्यक दैनिक वस्तुएं जैसे अनाज दाल मसाले दूध उत्पाद एवं दवाइयों से जी एस टी समाप्त की जाए
नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि नकद लेन देन की सीमा एक लाख की जाए तथा कंपनियां एवं पार्टनर शिप फर्मों को एक ही टैक्स स्लैब में लाया जाए
जिला कोषाध्यक्ष अमित वैश्य ने कहा कि मंडी समिति में अनावश्यक लोकल टैक्स को समाप्त कर आयकरदाता को दस लाख का दुर्घटना बीमा दिया जाए
नगर उपाध्यक्ष गुड्डू सिसोदिया ने कहा कि बैंक हॉलिडे कम से कम किया जाए जिससे व्यापारी सुगमता से बैंक का लेन देन कर पाए
प्रतिनिधि मंडल में संजीव आहूजा ,संजय रस्तोगी ,दीपक सक्सेना, रूपेंद्र सिंह लांबा, कुलदीप वैश्य आदि मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

