9:13 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अब प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच करेगा एआई

।***** बदांयू 19 जनवरी।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के सर्वे में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जा रहा है। पारदर्शिता बरकरार रखने को सरकार ने इसकी घोषणा कर दी है।

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत सचिव के साथ लगाए गए अन्य विभागों के कर्मचारी घर जाकर पात्रों को आवास योजना सूची में शामिल करने का काम कर रहे हैं। योजना में पहली बार एआई का प्रयोग हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसमें लाभार्थियों के चयन में अब किसी प्रकार की धांधली की गुंजाइश नहीं रहेगी। एआई जैसी आधुनिक तकनीक से लाभार्थियों का सर्वे किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास के आवेदकों का सर्वे के दोरान लाभार्थियों का डेटा मोबाइल के माध्यम से उनके घर पर ही ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर दर्ज करना अनिवार्य है। इस योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। सत्यापन प्रक्रिया में 15 महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी एकत्र की जाती है। एआई कैमरा न केवल लाभार्थी का रेटिना स्कैन करता है, बल्कि घर की स्थिति का भी मूल्यांकन करता है। उदाहरण के लिए यदि किसी आवेदक के घर की दीवारें पक्की हैं तो सॉफ्टवेयर तुरंत इसका पता लगा लेता है। उसका नाम अपने आप ही योजना के लाभ से हट जाएगा।
—————————–
प्रधानमंत्री आवास का सत्यापन तीन स्तरों पर होगा। पहले स्तर पर एआई आधारित सत्यापन होगा। दूसरे चरण पर जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से और तीसरे स्तर पर ब्लॉक अधिकारियों द्वारा सत्यापन कराया जाएगा। केवल कच्चे आवास वाले लोगों को ही योजना में शामिल किया जाएगा। सर्वे करने वाले कर्मचारी का बायोमीट्रिक सत्यापन और लाभार्थी का रेटिना स्कैन जरूरी किया गया है। इससे अन्य कोई कर्मचारी सर्वे नहीं कर पाएगा।———————

गांवों में आवास विहीन परिवारों को आवेदन करने के लिए कोई फार्म नहीं भरना पड़ेगा। पहली बार योजना को कागज रहित किया गया है। जांच होने के बाद पात्र और अपात्र लोगों की सूची को पंचायत घर पर चस्पा किया जाएगा।——————————- सोम्य सोनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस