12:51 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र द्वारा शिक्षकों के कई प्रश्नों का समाधान किया

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बदायूं में चल रहे तीन दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण के का आज दूसरा दिन पूर्ण हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में प्राचार्य श्री गिरजेश कुमार चौधरी जी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य जी ने आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण के विषयों को आत्मसात करने की बात की और बताया कि प्रशिक्षण का समापन कल रविवार होने के कारण सोमवार को होगा। प्रथम दिवस मुख्य अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी श्री रमन मिश्र द्वारा मध्यान्ह भोजन के अन्तर्गत सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले पोषक खाद्यान्न के बारे में बताते हुए शिक्षकों के कई प्रश्नों का समाधान किया। सत्र में तनाव प्रबंधन हेतु हार्टफुलनेस रिलेक्सेशन और ध्यान सत्र को संदर्भदाता लखन सिंह द्वारा कराया गया। सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री अमित शर्मा द्वारा सकारात्मक सोच को जीवन में बनाये रखने और जीवन पर उससे पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की। नोडल प्रवक्ता श्री दिलीप कुमार रजक द्वारा बताया प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों में नेतृत्व एवं संवर्द्धन क्षमता, तनाव प्रवंधन, जीवन में संतुलन पैदा करने के बारे में चिंतन कराने का प्रयास है। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में मुख्य अतिथि जिला अस्पताल की मनोचिकित्सक डा. सर्वेश कुमारी जी द्वारा पी पी टी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तनाव से उत्पन्न हुए डिप्रेशन के संबंध में बहुत ही बारीकी से जानकारी देते हुए उससे बचाव के लिए स्वस्थ विचारों के साथ जीवन जीने और मेडीटेशन करने पर बल दिया। संदर्भदाता अनुज सक्सेना ने जीवन उपयोगी संकल्प लेने और संकल्प को पूर्ण करने के तरीके को बताया। संदर्भ दाता मनीष कुमार और अंकुर गुप्ता द्वारा आई सी टी के माध्यम से सरल एप के प्रयोग पर चर्चा की। इस अवसर पर वेदप्रकाश, अखिलेश, गौरव सिंह, नीरज सक्सेना, राजऋषि मिश्रा, विनीता राठौर, जमाल खान, मोहित कुमार सिंह, सतेंद्र कश्यप आदि प्रतिभागी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस