11:57 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

शिक्षक संघ की मांग- खातों में की जाए जमा एनपीएस की राशि

बदायूँ-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मांग की है जनपद में कार्यरत 2005 के बाद नियुक्त नवीन पेंशन से आच्छादित शिक्षकों व कर्मचारियों का को वर्ष 2021 से2024 तक राज्यांश की धनराशि व 2005 से नियुक्ति के बाद से वर्ष 2017 तक का राज्यांश शिक्षक व कर्मचारियों के खातों में जमा करने की मांग की हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव व जिला मंत्री आलोक पाठक ने जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूँ को ज्ञापन सौंपते हुए कहा शिक्षकों के खाते एनपीएस खातों में अवशेष की धनराशि राशि शीघ्र जमा कराई जाए है।संगठन ने मांग की कि विद्यालयों में एनपीएस के लेजर भी जीपीएफ की तरह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित कराये जाए,2005 के पूर्व विज्ञापन से पूर्व नियुक्त शिक्षकों व कर्मचारियों के पुरानी पेंशन के विकल्प के प्रकरण व सेवानिवृत शिक्षकों के नोशनल वेतनवृद्वि के प्रकरण भी शासन को शीघ्र भेजे जाए जिससे उन्हें पुरानी पेंशन में सम्मिलित किया जा सके जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षकों को एनपीएस की अवशेष धनराशि शीघ्र जमा कराने का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव,जिला मंत्री आलोक पाठक,रमेश पांडेय,सुलेखा सिंह,सतेंद्र पाल यादव,मंसूर हुसैन, विपलब भारती, नीरज चौहान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस