11:49 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को सर्दी से दूर रखे

गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को सर्दी से दूर रखे

बिल्सी। आज बृहस्पतिवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की 45 गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी गई। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जयश्री शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम में महिलाओं के लिए काफी सावधानी बरती चाहिए। कभी-कभी सर्दी काफी हानिकारक हो जाती है। इसलिए सर्दी से महिलाओं को दूर रहना चाहिए। ताकि गर्भ में पल रहे उनके बच्चे पर किसी तरह का दुष्प्रभाव न पड़ सके। इसके अलावा महिलाओं को अपने नवजात शि‌शु को भी सर्दी से दूर रखना चाहिए। इस मौके पर शशिवाला, सुमन शर्मा, खुशबू आदि मौजूद रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस