9:10 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

रिसौली में वृध्द की संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला शव

रिसौली में वृध्द की संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला शव

परिवार के लोगों ने हत्या कर शव फेंसे जाने की लगाया आरोप

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली के जंगल में आज मंगलवार की सुबह एक वृध्द का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और उसे पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती सोमवार की रात रिसौली के मोहल्ला मोहन पट्टी निवासी रमाकांत जाटव (55) पुत्र नेतराम अपने घर से करीब 11 बजे खेतों की रखवाली करने के लिए गया था। उसकी पत्नी ओमवती और उनका पुत्र वीनेश दूसरी मंजिल पर सोने चले। आज सुबह जब सुबह पांच बजे नीचे उतर कर वह आई तो रमाकांत घर पर नहीं थे। दरवाजा बाहर से लगा था। जिसे पड़ोसी राजेश से खुलवाया। फिर तलाश में जुट गये। उधर गांव के लोगों ने बताया कि गांव के निकट एक बन्द पड़े ईट भटटे के पास मरे हुए सांड को देखने के लिए कुछ लोग गए थे। तो ग्रामीणों ने भटटे में रमाकांत के शव को पड़ा देखा। जिसके बाद उसके घर वालों और पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया मृतक की पत्नी ओमवती ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस