सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएचसी वजीरगंज भेजा
वजीरगंज के नदवारी के पास युवक का शव रोड पर पड़ा मिला राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर वजीरगंज पुलिस पहुंच गई । पुलिस ने शव को वजीरगंज की पीएचसी पर रखवाया है । पुलिस अज्ञात वाहन से घटना मान रही है लेकिन युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है और न ही मोटरसाइकिल हेलमेट क्षतिग्रस्त हुआ है । युवक की मौत की सूचना पर परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए । वजीरगंज पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है।
घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नदवारी के पास भोला मंदिर के पास हुई है ।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर निवासी रिंकू पुत्र जगपाल यादव उम्र 28 वर्ष बिसौली के गांव बागर पुर से अपनी बुआ के घर से मोटरसाइकिल सवार होकर अपने घर लौट रहा था । जहां वजीरगंज के नदवारी के पास मंगलवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे रिंकू का शव रोड़ पड़ा मिला पुलिस के मुताबिक युवक की जेब में 22 सौ रुपए व मोबाइल मिला और मोटरसाइकिल हेलमेट रोड पर पड़ा था । पुलिस ने शव को उठवाकर पीएचसी भेजा पीएचसी से पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा युवक की मृत्यु के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है । रिंकू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था जिसपर पांच लकड़ियां है पत्नी माला देवी का रो रोकर बुरा हाल है ।।
इस संबंध में वजीरगंज थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि युवक का शव रोड़ पर पड़ा था प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन से टक्कर का लग रहा है शव को को पीएचसी पर रखवा दिया है बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

