9:09 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।


सोमवार को तहसील सभागार में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबलों का वितरण किया। एसडीएम ने कहा आमजन की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने बताया ठंड से बचाव के लिए इलाके के तमाम वृद्धजनों सहित अन्य जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। एसडीएम एवं तहसीलदार के हाथों कंबल मिलने पर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान नायब तहसीलदार सृजन यादव, लेखपाल अमित कुमार, लेखपाल संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस