12:34 am Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

सुबह से देर रात तक चला भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के स्वागत व बधाईयों का सिलसिला

।******। उझानी बदांयू 9 जनवरी 2025। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भाजपा के उझानी मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भईया का नाम घोषित होते ही कल सुबह से उनके निवास व राधिका गेस्ट हाउस पर शुभकामनाएं, बधाई, व स्वागत करने वालो का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। कल सुबह भाजपा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नाम की घोषणा होने के बाद ही सुबह सात बजे से स्वागत का शुरू हुआ सिलसिला बदायूं कार्यालय पर विधायक महेश गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक व जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने श्री अग्रवाल का स्वागत किया कहा कि पार्टी ने आपकी कार्यक्षमता को देखते हुए नया दायित्व दिया है। पार्टी को आगे बढ़ाने में योगदान देते रहे। सचिन अग्रवाल के बदायूं जाने पर शुभचिंतक व कार्यकर्ताओ ने उनके बड़े भाई समाजसेवी व राजकीय ठेकेदार अरुण अग्रवाल ,व भाजपा के युवा नेता कार्तिक अग्रवाल उर्फ बाबू को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया । कल से देर रात तक चले स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गिरीश पाल सिसोदिया, पूर्व नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल , राहुल शंखधार, रानी सिंह पुंडीर, राजीव गोयल,विहिप नेता अरविंद शर्मा, मनोज वार्ष्णेय एमके, विवेक राष्ट्रवादी, प्रशांत वार्ष्णेय, मोंटी वार्ष्णेय,संदीप सक्सेना, अभिषेक वार्ष्णेय,जमीर खान,पवन वार्ष्णेय, एसपी गुप्ता,डाॅ मोहित अग्रवाल, आदि ने शुभकामनाएं देकर स्वागत कर मिठाई का वितरण भी किया।——*——- राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस