7:28 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

नगर के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों तथा मुख्य चौराहों पर रात्रि भ्रमण

प्रेस नोट दिनांक – 08.01.2025

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र के मुख्य चौराहों व प्रमुख स्थानों पर रात्रि भ्रमण किया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा शहर क्षेत्रान्तर्गत अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से नगर के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों तथा मुख्य चौराहों पर रात्रि भ्रमण किया गया । रात्रि भ्रमण/चेकिंग के दौरान पिकेट, पीआरवी एवं बैरियर आदि स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों का हौसला अफजाई करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। थानों से रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीमों व चीता मोबाइल के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी, तथा सम्बन्धित प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस