2:35 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव ने किया सीएससी केंद्रों का किया निरीक्षण

अकील अहमद खान की रिपोर्ट
बिसौली: ग्रामीण क्षेत्र के सुदूरवर्ती जनसेवा केंद्रों का नायव तहसीलदार ने निरीक्षण किया और फार्मर रजिस्ट्री का हाल-चाल जाना और कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए शत प्रतिशत किसानो की फार्मर रजिस्ट्री होनी चाहिए। जिसकी वजह से कोई भी किसान सम्मान निधि से वंचित न रहने पाए ग्राम भरतपुर के मिश्रा कैफे , दौलतपुर के अरविंद कुमार csc सेंटर ,मुसिया नगला के मोहित csc सेंटर, आदर्श जनसेवा केंद्र आदि का निरीक्षण किया गया। सभी CSC सेंटर को निर्देशित किया गया किj कृषकों से सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करते हुए देर रात्रि के समय अथवा प्रातः काल के समय जब पोर्टल सही से कार्य करता है तब इस कार्य को तेजी से किया जाय तथा ग्राम में अपने स्तर से भी जागरूकता की जाय। जिन कृषकों की किसी वजह से फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं बन पा रही है , उनका डेटा नोट करके रखा जाए। किसी भी दशा में कृषकों का आर्थिक शोषण न किया जाये।

विज्ञापन एक्सप्रेस