उझानी बदांयू 19 सितंबर। कोतवाली पुलिस की निष्क्रियता के चलते बीती रात बरी बाईपास पर पुलिस चेकपोस्ट के पास से एक ई-रिक्शा अज्ञात चोर ले उड़े। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की तहरीर सोपी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामालदेव निवासी नन्हे लाल पुत्र ब्रजलाल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है कल रात 8 बजे बरी बाईपास पर सवारियों को उतार कर ठेले से बच्चों को पेठा खरीद रहा था। पेठा लेकर जैसे ही घूमा पास खडा ई-रिक्शा गायब था। पीड़ित ने पुलिस चेकपोस्ट पर पुलिस कर्मियों को भी बताया। आस-पास खोजा मगर कहीं ई-रिक्शा नजर नही आया नन्हे ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सोप ई-रिक्शा बरामद करने की गुहार लगाई है।
