4:01 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

कछला – ज्येष्ठ दशहरा पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर बिजेन्द्र द्विवेदी द्वारा मीटिंग

ज्येष्ठ दशहरा पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर बिजेन्द्र द्विवेदी द्वारा कछला चौकी पर स्थानीय नागरिक,गोताखोर,नाविक व पुजारी एवं अन्य अधि0/कर्म0गण के साथ मीटिंग की गई।

आज दिनाँक 02.06.2025 को आगामी ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री बिजेन्द्र द्विवेदी द्वारा कछला चौकी पर स्थानीय नागरिक,गोताखोंर,नाविक एवं पुजारी तथा बेरीकेटिंग करने वाले कर्मचारियों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग के दौरान महोदय द्वारा नामित मजिस्ट्रेट,नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी कछला,स्थानीय गोताखोर व अन्य अधि0/कर्म0गण के साथ गंगा स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी उझानी ड़ॉ0 देवेन्द्र कुमार,प्रभारी निरीक्षक उझानी श्री नीरज मलिक,कछला चौकी प्रभारी श्री कपिल कुमार व अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.