2:13 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में मिनी बैंक चोरी प्रकरण की पीड़ित ने की मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिकायत

14 फरवरी की घटना का चोर की जानकारी के बाद भी कोतवाली पुलिस ने नहीं किया खुलासा।

उझानी बदांयू 30 मई।
नगर के घंटाघर मार्केट सिथ्ति मनोज गोयल की बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी शाखा एवं जनसेवा केन्द्र में 14 फरवरी को चोर ने शटर काटकर 3.56 लाख की चोरी को अंजाम दिया व आराम से निकल गया।

चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई। पीड़ित मनोज गोयल ने कोतवाली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सोंपी। चोरी की घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट,एसओजी व बीटीएस टीम को लगाया था। कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों द्वारा मुख्यमंत्री से की शिकायत में पुलिस ने अलापुर के चोर के द्वारा चोरी करना स्वीकार किया, मगर कोतवाली पुलिस की अनगिनत दबिश देने के बाद भी चोर गिरफ्त में ना आ सका।

100 दिन बीत जाने के बाद घटना का खुलासा नहीं करने के कारण पीड़ित दुकानदार मनोज गोयल ने 24 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में हाजिरी लगाकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित दुकानदार की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात बिशेष कार्याधिकारी एन के एस चौहान ने एसएसपी बदायूं को रिमाइंडर भेज चोर को गिरफ्तार कर शीघ्र घटना के खुलासे को आदेशित किया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.