उझानी बदांयू 1 जून।
पिछले साल एक जून से तंबाकू और पान मसाला अलग-अलग बेचने के लिए शासनादेश जारी हुआ। एक साल बाद भी इस नियम का पालन कहीं नजर नहीं आ रहा। जिन्हें इसका पालन कराना था, उन्हें भी असल हालात का पता तक नहीं है। वहीं दुकानदार आज भी नियमों की जानकारी न होने का हवाला दे रहे हैं।ओर खुलैआम गुटखा तंबाकू बेच रहे हैं।
प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियम के तहत किसी भी खाद्य पदार्थ में तंबाकू और निकोटिन एक पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाना प्रतिबंधित है। पिछले साल एक जून से एक ही दुकान पर पान मसाला और तंबाकू की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई थी। साथ ही इन दोनों का निर्माण या पैकेजिंग भी एक साथ नहीं होने का नियम बनाया गया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त अनीता सिंह ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को इसका पालन कराने के निर्देश भी दिए।
वहीं पहले ही दिन से इसका कोई असर नहीं दिखा। एक साल बाद भी दुकानों पर पान मसाला और तंबाकू एक साथ धड़ल्ले से बिक रहा है। अफसर जहां अभियान चलाने का दावा कर रहे हैं, वहीं दुकानदार नियमों की जानकारी होने से इंकार कर रहे हैं।
होली चौक हो या घंटाघर चौराहा, प्रदर्शनी मैदान या फिर गली मोहल्ले सभी जगह एक जैसा ही हाल है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com