उझानी बदांयू 30 मई।
नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर त्रिशातब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने अहिल्याबाई के जीवन संघर्षों से सीख लेने का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि कासगंज जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल के साथ अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री सोलंकी ने कहा कि योगी-मोदी की सरकार अहिल्या बाई जैसे लोगों के जीवन के संघर्षों को याद कर महिलाओं को हर क्षेत्र में पहले पंक्ति में लाने के लिए काम कर रही है। पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि हर महिला किसी भी क्षेत्र में दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के बल पर बेहतर कार्य करके अहिल्याबाई होल्कर बन सकती है। कार्यक्रम को पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, रानी सिंह पुंडीर,करूणा सोलंकी पूर्व नगराध्यक्ष अखिल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मौजूद सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।


इस मौके पर, ईओ अब्दुल शबूर,राहुल शंखधार,विवेक राष्ट्रवादी ,करूणा सोलंकी, रानी सिंह पुंडीर, रेनू सिंह,सुमन रानी आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com