2:16 pm Monday , 10 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव

सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

सहसवान- सावन महीने के दूसरे सोमवार को जनपद के शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं। वहीं कछला गंगा घाट से कांवरिए लगातार गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं और शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।
कांवरियों की लगातार आवाजाही के चलते कछला गंगा घाट से लेकर प्रमुख मार्गों और शिवालयों तक भगवा रंग और भक्ति का माहौल नजर आ रहा है। सड़कों पर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।*
कांवर यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने अधिकारियों के साथ आधी रात को कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घाट एवं प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस