।
कोतवाली उझानी में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू।
उझानी-बदांयू 8 अगस्त।
कछला घाट पर गंगा स्नान करने आए आगरा निवासी युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर उठा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में आगरा के सुमित नगर रामबाग निवासी मंजेश सिंह पुत्र गंद सिंह ने बताया कि वह 2 अगस्त को अपने मूल निवास से कछला घाट पर गंगा स्नान करने आए थे। स्नान के दौरान घाट पर खड़ी उनकी मोटरसाइकिल पल्सर को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
मंजेश सिंह ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच उपनिरीक्षक/अवर निरीक्षक दिनेश सिंह को सौंपी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस चोरी गई बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

